आज महिलाएं हर जगह हर क्षेत्र में अव्वल स्थान पर है चाहे वो घर का काम हो या बाहर का काम वह दोनों चीजों में सामंजस्य बैठा के आगे बढ़ रही है और हर चीज़ को अच्छे से संभाल रही है। वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ उन्होंने अपना नाम रोशन न किया हो। बात की जाए कृषि क्षेत्र की , कृषि क्षेत्र में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही योगदान महिलाओं का भी है । भारत की लगभग 70 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है जिनके आय का जरिया खेती से ही निकलता है। घरेलू कार्य के साथ साथ वह खेत का सारा कार्य अच्छे से संभालती है। अनेक कार्य जैसे पौधों को रोपना , बीज लगाना फसलों की कटाई आदि कामों में वह निपुण हैं साथ ही साथ अन्य कार्य जैसे पशुपालन , मुर्गी पालन , मधुमक्खी पालन आदि को भी वे बड़ी बखूबी से निभाती हैं अन्य कार्य जैसे दूध घी एवं दही बनाना , आचार एवं चटनी , पापड़ आदि बनाने से वह आमदनी अंकित कमाती हैं और घर संभालती हैं। आज के समय में वह नई तकनीकों को सीखकर अच्छा पैसा और काम दोनों कमा रही हैं और अपना योगदान कृषि में बखूबी दे रही है । कृषि क्षेत्र मे...
All about Weather and Crops